Noida News : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन

Aug 22, 2026 - 13:04
Noida News :  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन
डायग्नोसिस सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फोटो

Noida News : भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया।

यह लैब सेक्टर-75 में है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडिटोरियम में हुआ। रक्षा मंत्री के नोएडा पहुंचने पर उनका स्वागत महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रितु महाजन और डायरेक्टर हर्ष महाजन ने किया। इस अवसर पर शिवानी वर्मा द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। रक्षामंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। उनकी सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही कुछ मार्गों पर रूट डायवर्जन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहें।