Noida News : पुरानी रंजिश को लेकर हत्यारोपी को गोली मारी, उपचार के दौरान मौत

Oct 8, 2026 - 11:55
Noida News : पुरानी रंजिश को लेकर हत्यारोपी को गोली मारी, उपचार के दौरान मौत
पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

Noida News : हत्या के मामले में जेल गए एक व्यक्ति की बीती रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों को नामित करते हुए थाना जेवर में मुकदमा दर्ज करवाया है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि 7 अक्टूबर की देर रात को रहने वाले इमरान 40 वर्ष पुत्र सफी मोहम्मद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने जांच की। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि इमरान वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में जेल गया था। उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।