Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में ओएसडी स्तर के पांच अधिकारियों के कार्य क्षेत्र का बंटवारा
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) स्तर के पांच अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों का सोमवार को बंटवारा किया गया है। प्राधिकरण के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी(सीईओ) की नियुक्ति के बाद अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया जा रहा है। इससे एसीईओ स्तर के अधिकारियों के कार्यों का बंटवारा पूर्व मे किया गया था।
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ़ बलकार सिंह ने बताया कि ओएसडी अभिषेक पाठक पहले की तरह कार्मिक, वाणिज्यिक, खेल एवं ग्रेटर नोएडा के एनएमआरसी (नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य के अलावा भूलेख विभाग में वरिष्ठ प्रभार, जल, सीवर एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में कनिष्ठ प्रभार की जिम्मेदारी संभालेंगे।वहीं ओएसडी गुंजा सिंह को सिस्टम, मार्केटिंग एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यालय में विभागाध्यक्ष के साथ भूलेख विभाग में वरिष्ठ प्रभार, एसेट, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं कोऑपरेटिव सोसाइटी, आवासीय संपत्ति, उद्योग एवं किसान आबादी विभाग के वर्क सर्किल-1 से 3 के कनिष्ठ प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ओएसडी गिरीश कुमार झा संस्थागत में विभागाध्यक्ष के साथ भूलेख विभाग में वरिष्ठ प्रभार, अतिक्रमण हटाने, स्वास्थ्य व उद्यान विभाग में कनिष्ठ प्रभार, भूमि अधिग्रहण व विधानसभा प्रश्नों के नोडल अधिकारी रहेंगे। ओएसडी लवगीत कौर भूलेख व विधि में कनिष्ठ प्रभार के साथ किसान-आबादी के सर्किल-4 व 5 का कनिष्ठ प्रभार और अतिक्रमण हटाने का कार्य संभालेंगी। सीईओ के मुताबिक ओएसडी मुकेश कुमार सिंह शिक्षा समिति, वर्क सर्किल - ड्रेन, अर्बन सर्विसेज,गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय एवं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से संबंधित कार्य, आईटी विभाग, किसान आबादी विभाग के वर्क सर्किल-6 से 8 में कनिष्ठ प्रभार, भूलेख व अतिक्रमण हटाने का कनिष्ठ प्रभार देखेंगे।

