Noida News : बैंक कर्मी बनकर साइबर अपराधियों ने युवती के खाते से निकाली रकम

Nov 23, 2026 - 11:46
Noida News : बैंक कर्मी बनकर साइबर अपराधियों ने युवती के खाते से निकाली रकम
Symbolic Image

Noida News : थाना एक्सप्रेसवे में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से 3 लाख 4 हजार 229 रुपये निकाल लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि बीती रात को सिमरन ग्रोवर पुत्री हरीश कुमार ग्रोवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 134 स्थित जेपी कॉस्मिक सोसाइटी में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार उन्होंने एक्सिस बैंक में शिकायत की थी कि उनके क्रेडिट कार्ड से भुगतान नहीं हो रहा है। उनके अनुसार एक व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर उनसे बातचीत किया। उसने कहा कि आपका केवाईसी लंबित है। पीड़िता के अनुसार उसने एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक को अपलोड किया अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके खाते से विभिन्न बार में 3 लाख 4 हजार 293 रुपया धोखाधड़ी करके उनके खाते से निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले साइबर क्राइम के डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को नरेश सैनी निवासी ग्राम बहलोलपुर ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति से उनका संपर्क हुआ। उससे उन्होंने झाड़ू खरीदने के लिए सौदा तय किया। आरोपी ने 8 लाख 25 हजार रुपए का बिल उनको भेजा। उन्होंने बिल के एवज में 6 लाख 44 हजार रुपए का पेमेंट कर दिया। पीड़ित के अनुसार पैसे देने के बावजूद भी आरोपी ने धोखाधड़ी कर उसकी रकम हड़प ली तथा उसे माल सप्लाई नहीं किया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।