Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Nov 23, 2026 - 11:28
Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Noida News : दादरी रेलवे स्टेशन पर आज एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 दादरी जीआरपी पुलिस चौकी पर तैनाद उप निरीक्षक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज सुबह को एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है।