Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 5 की मौत

Nov 23, 2026 - 11:43
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 5 की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में अमरपाल (50) पुत्र रतनलाल निवासी सदरपुर कॉलोनी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले संदीप (35) पुत्र अशोक की बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में दीपांशु (24) मौत हो गई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में लेखन सिंह (46) पुत्र तारा सिंह की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क खाते में लव कुश शर्मा (25) की मौत हो गई है।