Ghaziabad News : पीएसी में चल रही मेडिकल परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर पैसे मांगने वाले तीन हिरासत में

Nov 19, 2026 - 17:18
Ghaziabad News : पीएसी में चल रही मेडिकल परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर पैसे मांगने वाले तीन हिरासत में
Symbolic Image

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद मे स्थित 47 वीं वाहिनी पीएसी में चल रही अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फोन कर मेडिकल में पास कराने के एवज में रकम मांगी। शिकायत मिलने के बाद कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 14 से 2 1 तक अभ्यर्थियों का मेडिकल एग्जामिनेशन किया जा रहा है। इसी दौरान 17 नवंबर को थाना कविनगर में एक तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि एक मोबाइल नंबर से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फोन कर मेडिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मूकदमा दर्ज कर जाच शुरू की।

एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा के मुताबिक विवेचना के दौरान चेतन, सुंदर सिंह और रईस खान को हिरासत में लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवार्ड की जा रही है।