Ghaziabad News : पैसिफिक मॉल में लगी आग
Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के पैसिफिक मॉल मे स्थित सिनेमाघर के संचालन कक्ष में आज सुबह को आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे मॉल में काला धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि, आग पर मॉल की अपनी अग्निशमन प्रणाली से ही काबू पा लिया गया।
CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल अधिकारी गाजियाबाद राहुल पाल ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। आग लगने के चलते मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

