Greater Noida News : तेज आंधी से दीवार गिरी, दबकर एक मजदूर की मौत

May 21, 2026 - 12:38
Greater Noida News : तेज आंधी से दीवार गिरी, दबकर एक मजदूर की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र के आनंदपुर गांव में बीती रात को आई तेज आंधी के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। उसके नीचे एक मजदूर दब गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि पंकज पुत्र मोहन उम्र 22 वर्ष मूल निवासी बिहार मजदूरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि बुधवार को आई तेज आंधी के समय वह एक मकान के नीचे छुपकर खड़ा था। इसी बीच ,मकान की दीवार गिर गई तथा वह उसके नीचे दब गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।