Noida News : सल्फास खाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Noida News : थाना दादरी क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्रह्मपाल भाटी पुत्र बुधन सिंह निवासी नई बस्ती बरहमपुर उम्र 55 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर सल्फास की गोलियां खा ली। उन्होंने बताया कि उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीवान सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 42 वर्ष ने थाना फेस-दो क्षेत्र में स्थित ग्रीन बेल्ट के एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर बीती रात को आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

