Noida News : फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति की ऊंचाई से गिरकर मौत

May 21, 2026 - 12:17
Noida News : फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति की ऊंचाई से गिरकर मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र के सी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि किमा उर्फ सज्जा पुत्र मेहंदी हसन उम्र 46 वर्ष सेक्टर 63 के सी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह मूल रूप से जनपद कानपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को कंपनी में काम करते समय वह ऊंचाई से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SHO Police Station Sector 63 Noida : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि राजेंद्र लाल पुत्र बच्ची सिंह उम्र 55 वर्ष नामक व्यक्ति सेक्टर 63 के सी- ब्लॉक में बीती रात को बैठे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।