Ghaziabad News : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत ,तीन घायल

May 21, 2026 - 09:05
Ghaziabad News : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत ,तीन घायल

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के दिल्ली मेरठ मार्ग पर सौंदा रोड की निकट एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि एक कार में सवार होकर लोनी के रहने वाले अंकित तिवारी 25 वर्ष, मेरठ के रहने वाले आदेश 32 वर्ष, हिमांशु, रोहित आदि आज सुबह को मेरठ से लोनी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे के करीब इनकी कार अनियंत्रित होकर मेरठ मार्ग पर सौदा रोड की निकट डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अंकित तिवारी और आदेश की मौत हो गई, जबकि कुलदीप, हिमांशु, रोहित आदि घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ये लोग एक शादी में भाग लेने के लिए लोनी से मेरठ गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।