Noida News : जबरन धर्मान्तरण करवा कर शादी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sep 9, 2025 - 11:27
Noida News : जबरन धर्मान्तरण करवा कर शादी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
जबरन धर्मान्तरण करवा कर शादी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida News : हिंदू नाम रखकर एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर विवाहिता का छल से धर्म परिवर्तन करवाने  वाले आरोपी राजा मियां उर्फ अहसान पुत्र बिस्मिल्लाह मियां (23 वर्ष)निवासी ग्राम बहरामपुर गाजियाबाद उसके पिता बिस्मिल्लाह पुत्र बिजली मियां (65 वर्ष)तथा आरोपी की मां अनीशा बेगम पत्नी बिस्मिल्लाह (50 वर्ष) को थाना फेस तीन पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

आरोपी सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में काम करता था, वही महिला से उसकी दोस्ती हुई। महिला पहले से शादीशुदा है तथा उसका 6 वर्षीय बेटा है। पुलिस ने महिला को चेन्नई से बरामद करने के बाद जब उससे पूछताछ की तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में थाना फेस -3 में तैनात उप निरीक्षक ने  मुकदमा दर्ज करवाया था। उप निरीक्षक ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इस घटना में शामिल आरोपी का भाई और शादी करवाने वाला काजी अभी फरार हैं।

 

 

 

Police Station Phase 3 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होने बताया कि गढी चौखंडी गांव से शिवम शर्मा की पत्नी प्रिया शर्मा (26 वर्ष)बीते मई माह में लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उनके पति ने हाई कोर्ट में अपनी पत्नी को बरामद करने के लिए रीट दायर की थी। इसकी जांच गढ़ी चौखंडी चौकी के प्रभारी  योगेंद्र सिंह द्वारा की जा रही थी।

 

 

 उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने प्रिया को चेन्नई (तमिल नाडु) से बरामद किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राजा उर्फ एहसान पुत्र बिस्मिल्लाह मियां मूलनिवासी जनपद सिवान बिहार हाल निवासी राहुल का मकान बहरामपुर गांव जनपद गाजियाबाद ने प्रिया को सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में काम करते समय अपने प्रेम  जाल में खुद को हिंदू बढ़कर फंसाया तथा उसे घर से भगाकर ले गया। उन्होंने बताया कि बरामद महिला से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। तथा हिंदू से मुस्लिम बन गई हूं। सरियत कानून का ज्ञान ले रहे हू। महिला ने पुलिस को बताया कि मैने राजा मियां उर्फ मोहम्मद अहसान जो कि मेरी कंपनी में काम करता था दिनांक 1 मेई 2025 को बहरामपुर गांव में निकाह कर लिया है। राजा मियां मुझे सब कुछ सीखा रहा है। उन्होंने बताया कि जब प्रिया शर्मा से निकाह नामा की छाया प्रति प्राप्त की गई तो अवलोकन करने पर पाया गया कि राजा मियां के पिता बिस्मिल्लाह मियां, मां अनीशा बेगम, एवं भाई इरशाद के द्वारा कपट पूर्वक साधनों का प्रयोग करते हुए प्रलोभन   धमकी देकर प्रिया शर्मा का नाम धर्म परिवर्तन कर उसका नाम खुशबू खातून रख दिया गया है।

 

 

 

 प्रिया शर्मा के पिता का नाम भी फर्जी लिख दिया गया था, तथा आरोपी राजा मियां ने अपनी मां अनीशा बेगम को प्रिया शर्मा की फूफी अपने भाई  को प्रिया शर्मा का भाई बताकर विधि विरोधी धर्म परिवर्तन करवाया है। जांच में पुलिस ने पाया कि निकाह धोखाधड़ी से किया गया है। महिला प्रिया शर्मा का उसके पति शिवम शर्मा से तलाक भी नहीं हुआ है। प्रिया शर्मा का 6 साल का एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजा मियां, इरशाद, बिस्मिल्लाह, अनीशा बेगम तथा काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वांछित दो लोग अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।