Greater Noida West News : शेयर मार्केट में इन्वेस्ट का झांसा देकर रिटायर्ड इंजीनियर से एक करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी

Oct 28, 2025 - 12:18
Greater Noida West News : शेयर मार्केट में इन्वेस्ट का झांसा देकर रिटायर्ड इंजीनियर से एक करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी
Symbolic Image

Greater Noida West News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर  से अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने आज साइबर क्राइम थाने में इस बाबत मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Cyber Crime Police Noida : अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया की दया दास पुत्र रामबाबू निवासी महागुन मंत्रा- दो ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 अगस्त को सीएचसीपी ग्लोबल सिक्योरिटीज नामक कंपनी की तरफ से उन्हें एक मैसेज मिला। यह कंपनी अमेरिका की है। उनसे व्हाट्सएप्प के माध्यम से बातचीत कर  शेयर ट्रेडिंग के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मैसेज करने वालों की बातों पर विश्वास किया तथा उनके साथ जुड़ गए, और शेयर ट्रेडिंग उन्होंने इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने शुरुआती दौर में उनसे थोड़ी-थोड़ी रकम इन्वेस्ट कार्रवाई। उनके द्वारा इन्वेस्ट की गई रकम पोर्टल पर ज्यादा दिखने लगी। वह साइबर अपराधियों के झांसे में आ गए, तथा धीरे-धीरे कर उन्होंने कई बार में उनके बताए हुए विभिन्न खातों में 1 करोड़ 30 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित को एप पर अपनी रकम कई गुना बढी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे और रकम जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने और रकम जमा करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उनको ग्रुप से बाहर निकाल दिया। पीड़ित के अनुसार उनके साथ धोखाधड़ी की वारदात 20 अगस्त से 18 अक्टूबर के बीच हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने घटना की शिकायत आज पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की रकम  किन-किन खातों में ट्रांसफर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस रकम को फ्रीज करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की उम्र करीब 70 वर्ष है, तथा वह रिटायर्ड इंजीनियर है।