Jewar News : अधिसूचित क्षेत्र में मकान बनवाने वाले के खिलाफ नायब तहसीलदार ने दर्ज करवाया मुकदमा
Jewar News : थाना जेवर में नायब तहसीलदार ने एक व्यक्ति को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अधिसूचित एरिया में अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। यह अनुचित लाभ लेने के लिए घटिया सामग्री का प्रयोग कर भवन का निर्माण कर रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को संजय तोमर नायब तहसीलदार जेवर तहसील ने थाने में चेतराम निवासी ग्राम चिरौली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3), 223 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1 )तथा 3 2(डी )के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उनका आरोप है कि आरोपी यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अनुसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के घटिया सामग्री लगाकर भवन निर्माण कर रहा है। यह सरकार से अनुचित लाभ लेने के लिए एक षड्यंत्र के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि पूर्व भी दर्जनों लोगों के खिलाफ जेवर तहसील के अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सिंडिकेट बनाकर यमुना प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र में घटिया सामग्री लगाकर मकान बना रहे हैं, ताकि जब वहां का मुआवजा उठे तो उन मकान की कीमत ज्यादा बढताकर मोटी धनराशि ली जा सके। चर्चा है कि इस गोरख धंधे में यमुना विकास प्राधिकरण और जेवर तहसील के कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल है।

