Jewar News : हत्यारोपी 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली
Jewar News : थाना जेवर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को आज रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने इसके पास से देशी तमंचा, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार ने बताया कि थाना जेवर पुलिस सोमवार की रात को चेकिंग कर रही थी ,तभी पुलिस को बाइक पर सवार होकर एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस में भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र यूनूस निवासी कस्बा जहांगीरपुर के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश थाना जेवर क्षेत्र में बीते सात अक्टूबर को हुई इमरान नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि कि इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इसके अपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल की जा रही है।

