Greater Noida News : नामीबिया के रहने वाले छात्र की ट्रेन से कटकर मौत
Greater Noida News : शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक नामीबिया के छात्र की ट्रेन से कटने की वजह से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नामीबिया के रहने वाले पीटर टांगीनी तुतलानी (32 वर्ष) शारदा विश्वविद्यालय से पढ़ रहे थे। बीती रात को वह बोड़ाकी से मुंबई के जाने वाली फ्रेड कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गए। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर चोट लगी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में आईसीडी एमडीसी ट्रेन के गार्डन अनीश द्वारा फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि मृतक नशे का आदी था। पुलिस को आशंका है कि नशा करने के बाद वह रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की भेज दिया है। पुलिस उचित माध्यम से मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे रही है।

