Noida News : नवाब सिंह नागर की ताजपोशी तय, बन सकते हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष
Noida News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के अपने अभेद्य किले को और मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार जल्द ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई टीम की घोषणा होगी। इसमें पूर्व मंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा के गुर्जर विरादरी के कद्दावर नेता नवाब सिंह नागर का नाम पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र अवाना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की होड़ में थे। उनकी जगह रोहित मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।चर्चा यह भी है कि सत्येंद्र अवाना को भविष्य में गौतम बुद्ध नगर के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। उनके ऊपर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का हाथ है। इसके बाद नवाब सिंह नागर की पश्चिमी यूपी मे स्वर्गीय हुकुम सिंह के बाद गुर्जर समाज में पकड़ को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया जाना तय माना जा रहा है।
Uttar Pradesh BJP : यूपी बीजेपी की नई प्रदेश टीम अगले एक-दो दिनों में घोषित हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश टीम के गठन की सूची बीती रात करीब 11 बजे फाइनल हो गई है। जल्द ही इसका ऐलान होगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज-कल में अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि पार्टी में नए चेहरों को तरजीह देते हुए कई नए नेताओं और महिलाओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन को मजबूत और युवा ऊर्जा से भरपूर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्षों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, कई क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदला जा सकता है। इसके अलावा, एक वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष और एक पूर्व जिला अध्यक्ष को प्रदेश टीम में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है। इससे संगठन में निरंतरता के साथ-साथ नए नेतृत्व को भी मौका मिलेगा। इतना ही नहीं प्रदेश मीडिया टीम से दो प्रवक्ताओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा सकता है। यह कदम पार्टी की मीडिया और प्रचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
दरअसल वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है। आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए नई टीम का गठन पार्टी की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई टीम के गठन के साथ ही पार्टी विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों को भी नई दिशा देने की तैयारी में है। जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। पार्टी के सूत्रों ने यह भी संकेत दिए हैं कि नई टीम में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर खास फोकस रहेगा। जिससे संगठन अधिक समावेशी और संतुलित बने।

