Noida News : यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
Noida News : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के कामों में बदलाव किया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि एसीईओ शैलेंद्र भाटिया के यूपीडा में तबादले के बाद नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है। एसीईओ मनीष मीणा को इन्वेस्टमेंट सेल, वित्त जैसे विभाग दिए गए हैं, जबकि एसीईओ राजेश कुमार बोर्ड बैठक के संयोजन के अलावा फेज-1 की एलएफडी, व्यावसायिक व आवासीय योजनाएं, नियोजन, फिल्म सिटी, एसडीजेड, संस्थागत, आवासीय टाउनशिप व ग्रुप हाउसिंग और आईटी के काम संभालेंगे। नव नियुक्त एसीईओ डॉ. नितिन मदान को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा फेज-2 में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा में प्रस्तावित अर्बन सेंटर के भूमि विकास और हॉर्टिकल्चर विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
ओएसडी शैलेंद्र सिंह को फेस -1 के लैंड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब यीडा में सीईओ समेत तीनों एसीईओ और ओसीडी आईएएस अधिकारी है। ऐसे में अवकाश के दौरान आवश्यक काम संभालने के लिए मनीष मीणा के लिंक अधिकारी राजेश कुमार, राजेश कुमार के लिंक अधिकारी नितिन मदान रहेंगे। शैलेंद्र सिंह और नितिन मदान को एक-दूसरे का लिंक अधिकारी बनाया गया है।

