Noida News : स्विस राष्ट्रपति नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, 2 घंटे तक रुके, अधिकारियों से की बात

Oct 6, 2026 - 13:18
Noida News : स्विस राष्ट्रपति नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, 2 घंटे तक रुके, अधिकारियों से की बात

Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए छह अक्तूबर का दिन खास रहा। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन भारत दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को 75 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर एयरपोर्ट पहुंचें।उन्होने नोएडा एयरपोर्ट का दौरा किया। स्विट्जरलैंड सरकार ने राष्ट्रपति के भारत दौरे के कार्यक्रम में एयरपोर्ट को शामिल किया था। पार्मेलिन पांच से सात अक्तूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर है।

खास बात यह है कि एयरपोर्ट से दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे समय में राष्ट्रपति का दौरा एयरपोर्ट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल और कार्गो सुविधा को भी परखा। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन से जुड़े जानकारी अधिकारियों से ली। ज्यूरिख कंपनी के प्रतिनिधि से भी उनकी बातचीत हुई। वही फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन ने स्विस कंफेडरेशन के राष्ट्रपति कि भारत यात्रा का स्वागत किया है। संस्था के पदाधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति की 5 से 7 अक्टूबर तक होने वाली यात्रा भारत और स्विट्जरलैंड दोनों देशों के बीच आर्थिक और कारोबारी संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी। 

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। उनके आगमन और प्रस्थान के समय यातायात डायवर्ट किया गया है। उनकी सुरक्षा में करीब तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। राष्ट्रपति करीब 2 बजे तक एयरपोर्ट पर रहेंगे।