Noida News : सिक्योरिटी एजेंसी के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर 77 लाख 89 हजार की धोखाधड़ी
Noida News : थाना साइबर क्राइम में एक फैक्ट्री के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके एकाउंटेंट ने मिली भगत कर उसके जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर करीब 77 लाख 89 हजार 663 रूपए का चूना लगाया है। पीड़ित को इस बात की जानकारी तब हुई जब जीएसटी विभाग द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि सुमित कुमार पुत्र रविंद्र कुमार ने आज सुबह को थाने साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सूरजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी चलाने की कंपनी है। पीड़ित के अनुसार जीएसटी विभाग द्वारा उन्हें नोटिस दिया गया कि उन्होंने करीब 70 लाख 89 हजार 663 रूपए का टैक्स चोरी की है। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने जांच किया तो पता चला कि किसी ने धोखे से उनका फोन का एक्सेस प्राप्त कर ओटीपी हासिल कर लिया और उनके फर्म की जीएसटी नंबर का गलत इस्तेमाल करके कई अनजान कंपनियों को टैक्स का लाभ पहुंचाया। जिन कंपनियों के नाम पर यह फर्जी लेनदेन दिखाया गया है, उनसे उनकी कंपनी का कोई लेना देना नहीं है। ना ही कोई व्यापारिक संबंध है। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों से उनकी कोई व्यक्तिगत पहचान भी नहीं है। पीड़ित ने अपने अकाउंटेंट सौरभ झां पर शक जाहिर किया है कि उसने उनकी फोन की ओटीपी ऑनलाइन साइबर क्राइम के माध्यम से प्राप्त कर, उसका गलत प्रयोग करके यह घोटाला किया है। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

