Noida news : थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास एक मारूती बलेनों कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
Noida news :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार रजनी शर्मा तथा प्रशांत चौधरी को गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकला तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।