Greater Noida News : चाची के साथ थे अवैध संबंध, युवक ने की आत्महत्या

Nov 14, 2026 - 09:36
Greater Noida News : चाची के साथ थे अवैध संबंध, युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके भाई ने उसकी चाची के साथ अवैध संबंधों और उसकी प्रताड़ना के चलते एक पेड़ की डाल से लटककर आत्महत्या कर लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को बृजेश मूल निवासी जनपद हमीरपुर ना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मौजूदा समय में नोएडा के सेक्टर 17 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके भाई अनिल कुमार के उसकी चाची उमा से अवैध संबंध थे। उमा से मिलने के लिए वह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में स्थित उसके घर गया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसकी चाची उसके भाई को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। इस वजह से परेशान होकर 11 नवंबर की रात्रि को उसने नॉर्थ विंड सोसाइटी के सामने सर्विस रोड पर पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी चाची उमा के उत्पीड़न के चलते ही उसके भाई ने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।