Ghaziabad News : गरीबों के लिए यूनिवर्सिटी बनाना आजम खान की गलती: शिवपाल
Ghaziabad News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने डासना स्थित जिला कारागार में बंद वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मुलाकात की।
मुलाकात करने के बाद जेल से बाहर आए शिवपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। यादव ने कहा, 'आजम खां को लगातार परेशान किया जा रहा है, मुझे लगता है कि ये झूठे केस हैं। उनकी एकमात्र गलती गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनाना है।उन्होंने कहा, 'चार बार मंत्री और दो बार सांसद रहने के बावजूद, जेल के बेसिक प्रोटोकॉल भी फॉलो नहीं किए जा रहे हैं। हमें न्याय के लिए न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनके परिवार को भी टारगेट किया जा रहा है। आजम खां समाजवादी पार्टी के साथ हैं, और उनके साथ हमारे रिश्ते बने रहेंगे।
सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग भारतीय जनपात पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ हैं। उन्होने कहा कि हमें वर्ष 2027 मे सरकार बनाने का पूरा भरोसा है। गौरतलब है कि रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद 1 नवंबर को आजम खां को गाजियाबाद न्यायालय में पेश किया गया था।
कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया था। शिवपाल यादव की आज हुई मुलाकात को सियासी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।इस दौरान उन्होने आजम खां का हालचाल जानने के साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात और पार्टी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

