Ghaziabad News : हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगी साध्वी प्राची

Jan 23, 2026 - 19:36
Ghaziabad News : हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगी साध्वी प्राची
हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगी साध्वी प्राची

Ghaziabad News : विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन के लिए हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील मेहता के आवास पर आज एक बैठक हुई । बैठक की शुरुआत "युगों युगों से बहती आई हिंदू संस्कृति धारा" गीत से प्रारंभ हुई । 8 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाए जाने पर चर्चा हुई । यह हिंदू सम्मेलन ज्ञान खंड 1, ज्ञानखंड 2, विधायक कॉलोनी,हिमालयन टॉवर, एपेक्स सोसायटी मे होगा । बैठक में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सचिव संजय बंसल ने तैयारी का ब्यौरा रखा और समिति के सभी सदस्यों से सुझाव भी लिया।

बैठक में सबकी सहमति से यह भी तय हुआ कि सम्मेलन से पूर्व हिन्दू महिलाओं की एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और कार्यक्रम स्थल पर सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक हवन यज्ञ का आयोजन होगा। बैठक में तय हुआ कि हिंदू कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और उन सभी हिंदू परिवारों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन जिसमें हरिद्वार से प्रखर हिन्दूवादी नेत्री साध्वी प्राची मुख्य वक्ता होगी। वह विशाल हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगी । इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदुओं के जुटने की संभावना है।