Noida News : दीपावली मनाने गए व्यक्ति के बंद पड़े घर में लगी आग

Nov 9, 2026 - 14:40
Noida News : दीपावली मनाने गए व्यक्ति के बंद पड़े घर में लगी आग
CFO Noida

Noida News : थाना फेस- 2 क्षेत्र के सेक्टर -110 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में आज सुबह को अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में उनके घर का पूरा सामान जल गया है।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 110 में रहने वाले धर्मेंद्र गुप्ता अपना घर बंद करके परिवार सहित दीपावली मनाने गए थे। आज सुबह को उनके घर में अचानक आग लग गई। पड़ोसियों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घर का सामान जल गया है। दमकल पुलिस आग लगने के कारण का पता लग रही है। मुकदम कल अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को सेक्टर 22 में रहने वाले एक व्यक्ति के ग्रोसरी की दुकान में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की चलते आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं है।