Noida News : पंजाबी विकास मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई निर्जला एकादशी व गुरू अर्जुन देव का शहीदी दिवस

Jun 20, 2026 - 16:17
Noida News : पंजाबी विकास मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई निर्जला एकादशी व गुरू अर्जुन देव का शहीदी दिवस

Noida News : निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर -55 की बाहरी मेन रोड पर, सेक्टर-22 नोएडा के सामने पंजाबी विकास मंच द्वारा ठंडे शरबत की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंदों को तौलिये भी वितरित किये गये। यह विशाल कार्यक्रम इकोफ्रैंडली था। कागज के गिलासों का उपयोग किया गया। छबील का उद्घाटन चेयरमैन पंजाबी रत्न दीपक विग, संरक्षक जेएम सेठ, सुमित कोहली, अध्यक्ष जीके बंसल, डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी, हरीश सभरवाल सहित अन्य लोगों ने रिबन काट कर किया।

कार्यक्रम के दौरान दीपक विग ने कहा कि हिंदू धर्म में 24 एकादशियों का बहुत महत्व है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इसकी कथा में हिंदू धर्म की बहुत बड़ी विशेषता है। वहीं सिख समुदाय में गुरु परंपरा के पाँचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस उनकी शहादत को याद करने के लिए मनाते हैं। गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद हैं। उन्होंने धर्म के लिए अपनी शहादत दी। इनके शहीदी दिवस पर जगह - जगह ठंडे र्शबत की छबीलें लगाई जाती हैं। गुरु जी ने सिखों को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया था।

कार्यक्रम के दौरान ओपी गोयल, एसपी कालरा, अमरदीपशाह, हरीश सबरवाल,, सुनील वाधवा, वंदना बसंल, अलका सूद, सविता अरोड़ा, प्रभा जयरथ, ऋतु दुग्गल, एसएस सचदेवा, सरोज भाटिया, संजय खत्री, अजय साहनी, सुमीत कोहली, अमरजीत कौर, शरण चौहान, योगीराज, आरके भट्ट, निर्मल हांडा, मंजू सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहें।