Noida News : नोएडा बस हादसा: सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की

Sep 24, 2026 - 10:12
Noida News : नोएडा बस हादसा: सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की  घोषणा की

Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे में डबल डेकर बस में आग लगने से हुई नौ लोगों की मौत की दुखद घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने

अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत कर सारी कानूनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें। वहीं पुलिस को मृतको के शवों की शिनाख्त कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि शव बुरी तरह से जल गए हैं, और कई के चेहरे छत- विक्षत हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोपहर तक लोगों की पहचान हो जाएगी।