Dadri News : छात्र-छात्राओं को स्मैक सप्लाई करने वाले चार गिरफ्तार

Sep 19, 2026 - 18:24
Dadri News : छात्र-छात्राओं को स्मैक सप्लाई करने वाले चार गिरफ्तार
स्मैक के साथ गिरफ्तार चारों आरोपियों की फोटो

Noida News : थाना दादरी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को स्मैक सप्लाई करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने करीब 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है।

 थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने आज सुनील उर्फ सुमित, हर्ष रावल, मोहित रावल और राजीव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 115 पॉइंट 90 ग्राम स्मैक और 2,700 नगद बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी दादरी क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से स्मैक बेचते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में पता लग रही है।