Noida News : भाजपा नेता के बैंक्वेट हॉल में लगी आग

Nov 3, 2026 - 19:45
Noida News : भाजपा नेता के बैंक्वेट हॉल में लगी आग

Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 73 स्थित एक भाजपा नेता के बैंक्वेट हॉल में आज शाम को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। इसमें कुछ लोग फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाला तथा आग पर काबू पाया।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि तीन नवंबर की शाम को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर 73 स्थित स्थित शौर्य बैंकट हॉल की फॉल सीलिंग में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बैंकट हॉल के अंदर कुछ लोग आग के चलते फंस गए थे। उन्हें बाहर निकाला गया तथा आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताएं करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। बताया जाता है कि यह बैंकट हॉल पूर्व विधान परिषद सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव का है।