Noida News : छात्र ने की आत्महत्या, दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय छात्र ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि करण सिंह (18) पुत्र मनोज भूड़ा कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है। मृतक एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था।
थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले चरण सिंह (50) को उनके परिजनों ने आज सुबह को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुभम श्रीवास्तव (34) पुत्र आनंद श्रीवास्तव थाना क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहते थे। बीती रात को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

