Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में बकरा चोरी करने वाला बदमाश घायल

Nov 1, 2026 - 22:29
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में बकरा चोरी करने वाला बदमाश घायल
पुलिस मुठभेड़ में घायल बकरा चोर की फोटो

Greater Noida News : थाना जारचा पुलिस ने बकरा चोरी करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने इसके पास से देशी तमंचा, नगदी, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है।

 अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय संतोष कुमार ने बताया कि थाना जारचा पुलिस प्यावली डैम के पास रविवार की देर रात को चैकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब बदमाशों को रूकने का इशारा किया तो वे लोग वहां से भाग निकले। जब पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश कमल उर्फ कमलुआ उर्फ कल्लू पुत्र राजेंद्र निवासी जनपद संभल उम्र 28 वर्ष के पैर में लगी है।

 उन्होंने बताया कि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल तथा चोरी का बकरा बेचकर इकट्ठी के की गई 7,560 रूपए की नगदी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये बदमाश दिन में रेकी करके यह चिन्हित कर लेते ही कहां पर ज्यादा संख्या में बकरे रखे गए हैं। रात्रि के समय ये लोग चार पहिया वाहन लेकर आते हैं तथा बकरों को चोरी करके ले जाते हैं। बकरा बेचने के बाद जो धनराशि प्राप्त होती है आपस में बांट लेते हैं। उक्त बदमाश ने पुलिस को बताया कि उसके गैंग द्वारा गौतम बुद्ध नगर,गाजियाबाद, अलीगढ़ बुलंदशहर ,संभल सहित विभिन्न जनपदों में बकरा और अन्य पशुएं चोरी करने की कई घटनाएं की है। इसके खिलाफ पूर्व में 16 मुकदमे दर्ज हैं।