Greater Noida News : ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय लगा करंट, मौत
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर- 2 में रहने वाले एक व्यक्ति बीती रात को अपने घर पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था, तभी उसे बिजली का करंट लग गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि नन्हे (42) पुत्र मूल निवासी जनपद ब॔दायू थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर 2 में रहते थे। बीती रात को वह अपना ई रिक्शा चार्ज कर रहे थे। उसी समय उन्हें बिजली का करंट लग गया। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र में रहने वाले कंवर पाल उम्र 55 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सूरज सिंह पुत्र भगत सिंह उम्र 22 वर्ष की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

