Greater Noida News : ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले एक दंपति सहित आठ गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट कै लॉ रेजिडेंशिंया सोसाइटी से ऑनलाइन गेमिंग एप के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को एक दंपती समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जनपद इटावा के निवासी अंकित सिंह (24 वर्ष), हिमांशु (20 वर्ष), चिराग जैन (21 वर्ष), प्रथम मिश्रा (22 वर्ष), हर्षित वर्मा, (23 वर्ष), अंश वर्मा (20 वर्ष), नितिन बाबू (22 वर्ष) व कीर्ति (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 159 बैंक पासबुक, 95 चेकबुक, विभिन्न नामों के 321 एटीएम–डेबिट कार्ड, 114 प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड, सात लैपटॉप, एक टैब, 56 मोबाइल, 39,670 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरोह “विनबज” नामक ऑनलाइन गेमिंग व बैटिंग ऐप के माध्यम से प्रतिदिन ढाई से तीन हजार लोगों को झांसा देकर रोज 8 से 10 लाख रुपये तक की ठगी करने का धंधा चला रहा था। यह गैंग अबतक हजारों लोगों से सात करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है।
DCP Central Noida News : डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक गिरोह लॉ रेजिडेंशिंया सोसाइटी के फ्लैट नंबर -2101 टॉवर-1 में बैठकर लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन गेमिंग के बहाने लोगों से धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फ्लैट के अंदर एक टेबल पर लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक पासबुक और चेकबुक का ढेर लगा हुआ था। कई आरोपी लैपटॉप पर लाइव गेमिंग और बैंटिंग की कमांड्स चला रहे थे और लोग फोन पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह विनबुज नाम से एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप चलाते हैं। जिसमें क्रिकेट, कैसिनो, एविएटर, रूलेट और हरालाल (नंबरिंग गेम) जैसे खेलों की आड़ में बैटिंग कराते हैं।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : गिरोह सबसे पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर गेमिंग विज्ञापन चलवा कर लोगों को लालच देता था। इनके नेटवर्क में लियो नाम का व्यक्ति लिंक उपलब्ध कराता था। जिसके जरिए लोग उनकी फर्जी वेबसाइट पर पहुंचते थे। इसके बाद आरोपी उनसे गेम खेलने के लिए पैसे जमा कराने के नाम पर धनराशि लेते थे और उनके अकाउंट में काल्पनिक प्वाइंट व करेंसी डालते थे। शुरुआत में छोटी राशि जिताकर यूजर को लालच में डाला जाता था। जिससे वह दोबारा और अधिक पैसा लगाए। जैसे ही लोग बड़ी रकम लगाते, ऐप में उन्हें लगातार हारने पर मजबूर किया जाता और उनकी पूरी राशि हड़प ली जाती। इस तरह आरोपी प्रतिदिन 8-10 लाख रुपये तक की ठगी कर रहे थे।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला है कि लगभग तीन महीने से आरोपी इस फ्लैट में बैठकर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी का खेल चला रहे थे। आरोपियों ने टू बीएचके का फ्लैट करीब 20 हजार रुपये किराये पर ले रखा है। आरोपियों ने पुलिस को बताया वह लियो नाम के शख्स के साथ मिलकर फर्जी ऑनलाइन गेमिंग व बेटिंग का नेटवर्क चला रहे थे। लियो अन्य आरोपियों से व्हाट्सऐप के जरिये संपर्क में रहता था। आरोपी फर्जी आईडी, प्री-एक्टिवेटेड सिम और फर्जी दस्तावेज के आधार पर खुलवाए गए बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे।

