Ghaziabad News : तीन नाबालिक बहनों ने 9 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Feb 4, 2026 - 09:04
Feb 4, 2026 - 09:04
Ghaziabad News : तीन नाबालिक बहनों ने 9 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों ने बीती रात को 2 बजे के करीब अपनी सोसाइटी की 9 वी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि तीनों ऑनलाइन गेम खेलती थी। टास्क पूरा करने के प्रेशर के चलते उन्होंने आत्महत्या किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 थाना टीला मोड़ के प्रभारी निरीक्षक रवि बालियान ने बताया कि रात 2 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों जिनका नाम निशिका उम्र 16 वर्ष, प्राची उम्र 14 वर्ष और पाखी उम्र 16 वर्ष ने अपने फ्लैट की 9 वी मंजिल से छलांग लगा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तीनों बहनों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि युवतियों के पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि तीनों किशोरियों ऑनलाइन गेम खेलती थी। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने टास्क पूरा करने के प्रेशर के चलते आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार कोविड के बाद तीनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।