Ghaziabad News : 15 वर्षीय किशोर की ईंट से कुचलकर हत्या

Nov 19, 2025 - 19:57
Ghaziabad News : 15 वर्षीय किशोर की ईंट से कुचलकर हत्या

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव कनकपुर से दो दिन लापता 15 साल के किशोर का शव जगल में आज पड़ा मिला है। किशोर की ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर मे नरेश कुमार अपनी पत्नी अनीता , पुत्र दीपांशु और हिमांशु के साथ रहते हैं। उनका 15 साल का बेटा हिमांशु एक प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करता था। दो दिन पहले किशोर अचानक लापता हो गया था। परीजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और किशोर की तलाश अपनी रिश्तेदारी में शुरू कर दी। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक युवक की बहन के देवर पर शक जाहिर किया और उसके गांव पहुंचे। इसके बाद इन्होंने उक्त युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया की हिमांशु की ईट से कुचल कर उसने हत्या कर दी है। शव को मुकीमपुर गांव के जंगल में फेंका गया है, और उसके कपड़े 2 किलोमीटर दूर फेंके गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव मुकीमपुर के जंगल से किशोर की नग्न अवस्था में शव बरामद कर लिया है। किशोर की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां बेटे को याद करके बार-बार बेहोश हो रही है। एसीपी का कहना है एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या क्यों और किन कारणों से की गई है इसका खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।