Ghaziabad News : जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव

Nov 12, 2026 - 11:59
Ghaziabad News : जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में स्थित डासना जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद तथा मंत्री आजम खान से मिलने के लिए आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव प्योर लव लश्कर के साथ पहुंचे। इस मुलाकात की संभावनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले जेल में आजम खान से ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।

बता दें कि रामपुर जेल से जमानत मिलने के बाद आजम खान रिहा हुए और उन्हें जेल के बाहर से ही ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने यह ऐक्शन रामपुर की मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में कथित अनियमितता के मामले में लिया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने आजम खान को कोर्ट के सामने पेश किया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद से आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं।

इससे पहले आजम खान से मिलने के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर जेल पहुंचे थे। 22 अक्टूबर को आजम खान और अखिलेश यादव की मुलाकात को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुत अहम माना जा रहा था। आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ चल रहे मामलों को राजनीतिक साजिश बताया था। रामपुर जेल में आजम-अखिलेश की मुलाकात के बाद शिवपाल यादव उनसे मिलने के लिए डासना पहुंच रहे हैं।