Greater Noida News : चलती कार में लगी आग

Oct 5, 2026 - 21:20
Greater Noida News :  चलती कार में लगी आग
कार में आग की फोटो

Greater Noida News : ग्रेनो वेस्ट में 130 मीटर चौड़ी रोड पर सोमवार की शाम को चलती हुई एक एसयूवी कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग को बुझाया। हालांकि, इस बीच कार काफी जल गई थी।

Police Station Ecotech 1 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -तीन के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को 130 मीटर चौड़ी रोड पर सेक्टर-12 के समीप अचानक चलती एसयूवी में कार में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को साइड में रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद आग की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। घटना की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। उनके मुताबिक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है।