Greater Noida News : घर मे लगी भयंकर आग, दो झुलसे

Nov 18, 2026 - 12:06
Greater Noida News : घर मे लगी भयंकर आग, दो झुलसे
CFO Noida

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के यूसूफपुर चक शाहबेरी गांव में आज सुबह को एक मकान में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में दो लोग झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हुए अवस्था में पुलिस ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला है।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल विभाग की 6 गाड़ी मौके पर लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि जहां पर आग लगी थी वहां पर घनी बस्ती है। आग बुझाने में दमकल विभाग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कूल डाउन की प्रक्रिया जारी है।