Noida News : पंजाबी विकास मंच ने दर्जा प्राप्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन, युवराज मेहता मामले की जांच सार्वजनिक करने की मांग

Nov 18, 2026 - 12:54
Noida News : पंजाबी विकास मंच ने दर्जा प्राप्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन, युवराज मेहता मामले की जांच सार्वजनिक करने की मांग

Noida News : पंजाबी विकास मंच ने सेक्टर 150 में युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की गहरे पानी में डूबकर हुई दर्दनाक मौत के मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता से नोएडा के सेक्टर 28 स्थित उनके आवास पर मुलाकात की, तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौपा।

 पंजाबी विकास मंच के संरक्षक जेएम सेठ, गुरविंदर बंसल, अजय साहनी, संजीव पुरी, संजय खत्री, अंजना भागी, कर्नल एक के तारा, मेजर सोहन सिंह बग्गा, हेमंत डोगरा, वी सहगल, दिनेश कुमार आदि ने दर्जा प्राप्त मंत्री को ज्ञापन सौपा। उसमें कहा गया कि युवराज मेहता की मौत के कारण का पता लगाने के लिए गठित की गई एसआईटी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए, ताकि घटना के वास्तविक तथ्य और जिम्मेदारियों को लेकर पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मंच का स्पष्ट मत है कि किसी भी नागरिक की जान की कीमत पर प्रशासनिक लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। यह केवल एक परिवार को न्याय दिलाने का विषय नहीं बल्कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी न्याय के उद्देश्य को कमजोर करती है।