Noida News : आईजीएल का बिल जमा कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 6 लाख 80 हजार रुपए ठगा
Noida News : आईजीएल गैस का बिल जमा करने के नाम पर अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उनके खाते से 6 लाख 80 हजार रुपया धोखाधड़ी करके निकाल लिया।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को सुशील कुमार कुमार कुलश्रेष्ठ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 13 नवंबर दोपहर को उनके पास एक फोन आया तथा कहा गया कि उनका आईजीएल का बिल जमा नहीं हुआ है। उन्होंने समझा कि आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बोल रहा है। उसने कहा कि आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने उसकी बात पर विश्वास किया तथा उससे बात की। उसने एपीके फाइल लोड करवाई। इसी बीच आरोपी ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया, तथा उनके खाते से विभिन्न बार में 6 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

