Noida News : अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर -63 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि विशाल प्रताप सिंह पुत्र सूर्य प्रताप सिंह उम्र 24 वर्ष बीती रात को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सेक्टर 63 के ए- ब्लॉक के में उनकी मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

