Noida News : तेरह चौकी प्रभारियों का तबादला
Noida News : पुलिस उपायुक्त डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए बीती रात को 16 उपनिरीक्षकों को तबादला इधर से उधर किया है। इसमें तेरह नए चौकी प्रभारी तैनात किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अविनाश धामा को चौकी प्रभारी गढी चौखंडी, उप निरीक्षक राहुल प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी एच- ब्लॉक सेक्टर 63, ललित कुमार को चौकी प्रभारी चेरी काउंटी, दिनेश सोलंकी को चौकी राइस सिटी, राजेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी सेक्टर- 3 न्यू मेड हॉस्पिटल, राधे सक्सेना को चौकी प्रभारी कस्बा सूरजपुर, दीपक कुमार को चौकी प्रभारी कचहरी, नवीन कुमार को चौकी प्रभारी एवीजी हाइट सोसाइटी, निखिल शुक्ला को चौकी प्रभारी सेक्टर 10 थाना ईकोटेक तीन, प्रवीण कुमार को चौकी प्रभारी सेक्टर 144, सचिन यादव को चौकी प्रभारी सेक्टर 145, आशुतोष पांडे को चौकी प्रभारी सी- ब्लॉक सेक्टर 63, रविंद्र यादव को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र थाना सूरजपुर, ललित कुमार को थाना ईकोटेक- तीन, कृष्णवीर को थाना बादलपुर तथा अजय यादव को थाना फेज- 3 में तैनात किया है।

