Noida News : पुलिस आयुक्त ने किया आठ एसीपी का तबादला

Noida News : गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक- चौबंद करने के उद्देश्य 8 सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
Noida News :
पुलिस सहायक श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रशासनिक वयस्थाओं के दृष्टिगत और कानून व्यवस्था को चाक- चौबंद करने की उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ने सुश्री शैव्या गोयल सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा के पद पर तैनात किया है। सुश्री ट्विंकल जैन सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा और सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन के कार्य का निर्वहन करेंगी। उन्होंने बताया कि राजीव कुमार गुप्ता सहायक पुलिस सहायक द्वितीय सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा बनाए गए हैं।
श्रीमती दीक्षा सिंह सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंटर नोएडा में तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि बी एस वीर कुमार सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात किए गए हैं। अरविंद कुमार सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से सहायक पुलिस सहायक तृतीय ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हेमंत उपाध्याय सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा के पद पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमती सौम्या सिंह सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात की गई हैं।