Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 129 में निर्माणाधीन एक मकान में काम करते समय बीती रात को एक 31 वर्षीय व्यक्ति ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि अशोक मांझी पुत्र जीतन उम्र 31 वर्ष मूल रूप से जनपद जमुई बिहार के रहने वाले थे, तथा वह मौजूदा समय में सेक्टर 129 स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते रहे थे। वह काम करते समय सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

