Noida News : स्विमिंग पूल में नहाते समय पूर्वोत्तर के युवक की डूब कर मौत

Jul 6, 2026 - 13:29
Noida News : स्विमिंग पूल में नहाते समय पूर्वोत्तर के युवक की डूब कर मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाते समय एक युवक की बीती रात को डूबकर मौत हो गई है। पुलिस को आशंका है कि स्विमिंग करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक मूल रूप से मणिपुर प्रांत का रहने वाला था।

Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि लकी सनवऊ डामया पुत्र मेरीवऊ उम्र 26 वर्ष एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह सेक्टर 135 स्थित एक फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल में बीती रात को नहाने के लिए आए थे। नहाते समय वह स्विमिंग पूल के पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्विमिंग के समय उन्हें हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई घटना के समय कुछ और लोग स्विमिंग पूल में मौजूद थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।