Noida News : मानसिक तनाव के चलते महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
Noida News : मानसिक तनाव के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती डॉली पत्नी विकास निवासी शिकारपुर जनपद बुलंदशहर उम्र 33 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 110 स्थित एक निजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा की जाएगी।

