Noida News : छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Jul 6, 2026 - 13:40
Noida News : छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक की बीती रात को सोते समय छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अतुल सिंह राठौड़ पुत्र हनुमत सिंह उम्र 35 वर्ष थाना क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में रहते थे। वह मूल रूप से जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह अपने घर की छत पर सो रहे थे तभी संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।