Noida News : पुलिस का मानवीय चेहरा , सड़क हादसे में घायल दो लोगों की बचाई जान

Apr 20, 2024 - 12:28
Apr 20, 2024 - 12:39
Noida News : पुलिस का मानवीय चेहरा , सड़क हादसे में घायल दो लोगों की बचाई जान

Noida News : नोएडा पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कराई के चलते एक सड़क हादसे की शिकार हुए दो युवको की जान बच गई।

Noida News : 

 थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के अंडरपास के पास बीती रात को एक टाटा हैरियर और स्विफ्ट कार आपस में टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्ती की स्विफ्ट कार नाले में जा गिरी तथा टाटा हैरियर कार पलट गई। इसी बीच थाना सेक्टर -113 प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ वहां से गश्त करते हुए निकले। मौके पर भारी संख्या मे भीड़ इकट्ठी थी। भीड़ के लोग घायलों को कारों से बाहर निकालने की बजाय वीडियो बना रहे थे। नाले में गिरी कार फंसे हुआ चालक मदद की गुहार लगा रहा था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाले में गिरी कार में फंसे विपिन यादव को सकुशल बाहर निकाला, जबकि टाटा हैरियर कार चला रहे अपूर्व कुमार झा भी गंभीर रूप से घायल होकर पलटी हुई कार में फंसे हुए थे। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। सहायक पुलिस आयुक्त सव्या गोयल ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों और आम जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की भूरि भूरि प्रशंसा की है। घायल विपिन यादव के पिता बृजेश यादव निवासी ग्राम सर्फाबाद ने बताया कि अगर इसी तरह से पुलिस मानवीय कार्यों को करती रहे तो पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास जागृत होगा।