Noida News : कंपनी में लगी आग
Noida News : थाना फेज-2 क्षेत्र के विशेष आर्थिक जोन (एनएसईजेड) स्थित एक कंपनी परिसर के कबाड़ में बीती रात को आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग को पूरी तरह से बुझाया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक एनएसईजेड में हिन्दुस्तान डाक फार्ट कंपनी परिसर है। बीती रात को करीब नौ बजे परिसर में लगे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी पास में पड़े कबाड़ पर जा गिरी। देखते ही देखते आग भड़क गई। कबाड़ में ज्वलनशील सामग्री होने के चलते आग फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने जानकारी तत्काल अग्निमशन विभाग को दी।
CFO Noida : मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि तत्काल तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग के दौरान न कोई फंसा और न ही कोई चपेट में आया। कंपनी प्रबंधन आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

